फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PoK: तीन की मौत के बाद पीओके में बढ़ा लोगों का गुस्सा, पाकिस्तान के सभी एंट्री पॉइंट बंद करने की धमकी दी

Wed, 01 Oct 2025 10:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के अध्यक्ष ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की सरकार को कठपुतली सरकार बताया और आरोप लगाया कि ये कठपुतली सरकार लोगों की वैध और सही मांगों को भी पूरा करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
पीओके के नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इन दिनों उबाल है और विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन प्रदर्शनकारियों की मौत से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। पीओके का विरोध प्रदर्शन इस कदर व्यापक हो गया है कि विदेशों में बसे पीओके के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के अध्यक्ष शौकत अली कश्मीरी ने स्विट्जरलैंड में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लोगों की बुनियादी जरूरतों को लेकर है। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग बीते दो वर्षों से अपने बुनियादी अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुनियादी जरूरतों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग
शौकत अली कश्मीरी ने कहा कि 'जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले लोग बीते दो वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन बुनियादी जरूरतों को लेकर है। बीते 77 वर्षों से पीओके के लोगों को बुनियादी अधिकारों और जरूरतों से दूर रखा गया। पहले राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने मंच से विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं। फिर सभी राजनीतिक पार्टियों और आम लोगों ने मिलकर एक जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी का गठन किया। बीते दो वर्षों से ये कमेटी ही आंदोलन का नेतृत्व कर रही है।'

यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के अध्यक्ष ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की सरकार को कठपुतली सरकार बताया और आरोप लगाया कि ये कठपुतली सरकार लोगों की वैध और सही मांगों को भी पूरा करने में नाकाम रही। लोग बिजली की किल्लत, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कठपुतली सरकार उनकी जायज मांगों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Philippines: चक्रवाती तूफान के पांच दिन बाद आया भीषण भूकंप, 31 की मौत; मलबे में दबने से गईं अधिकतर जानें
विज्ञापन


पीओके के नेताओं ने दी बंद की धमकी
यूकेपीएनपी के नेताओं ने धमकी दी कि आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा क्योंकि लोग अब सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। यूकेपीएनपी के नेता शौकत अली कश्मीरी ने धमकी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बंद रहेगा और पाकिस्तान जाने वाले सभी एंट्री पॉइंट बंद कर दिए जाएंगे। यूकेपीएनपी के विदेश मामलों के प्रमुख जमील मकसूद ने सेना पर मासूम लोगों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों को निशाना बनाया गया। पीओके में विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को हालात बिगड़ गए और सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 22 से ज्यादा अन्य घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें