फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनएचआरसी का 60वां सत्र: अवामी लीग ने किया प्रदर्शन, यूनुस सरकार पर लगाया मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 08:53 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा।

सार

जिनेवा में यूएनएचआरसी के 60वें सत्र के दौरान अवामी लीग ने ब्रोकन चेयर के पास विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे और नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फोन पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
जिनेवा में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ अवामी लीग का विरोध प्रदर्शन - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 60वें सत्र के दौरान जिनेवा में 'ब्रोकन चेयर' के पास अवामी लीग के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

 
 
इस दौरान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फोन से अवामी लीग के उन सदस्यों को संबोधित किया, जो ब्रोकन चेयर पर प्रदर्शन कर रहे थे। अवामी लीग के सदस्यों ने हाथों में बैनर लेकर मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की मांग की और उनका नोबेल पुरस्कार वापस लेने की अपील की। उन्होंने 'आतंकवादी, आतंकवादी, यूनुस', 'इस्तीफा दो यूनुस' जैसे नारे लगाए और बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के समर्थन में आवाज उठाई। 
विज्ञापन





  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें