जनवरी में होने वाले आम चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का नेतृत्व करने की नवाज शरीफ की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी समूह का मानना है कि लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते बिजली के बिलों से परेशान है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के देश लौटने की तमाम अटकलों को उनकी पार्टी ने खारिज कर दिया है। खबरों के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेताओं के समूह ने नवाज शरीफ को सलाह दी कि वह अभी देश न ही लौंटे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कहा गया कि अभी सही समय नहीं है। गौरतलब है कि नवाज शरीफ ने 21 अक्तूबर को लंदन में आत्म निर्वासन से लौटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
जनवरी में होने वाले आम चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का नेतृत्व करने की नवाज शरीफ की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो पार्टी समूह का मानना है कि लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते बिजली के बिलों से परेशान है। पीएमएल-एन सुप्रीमो के देश लौटने को लेकर लोगों में खासा दिलचस्पी नहीं है।
पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो उन्हें राय दी गई कि तारीखों की घोषणा के बाद वे देश लौट आएं। अभी आम चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होंगे।
विज्ञापन
हालांकि वापस न लौटने की खबरों के बीच पीएमएल-एन के एक समूह ने कहा कि अगर नवाज शरीफ देश वापस नहीं लौटते हैं तो पार्टी के खिलाफ जनता में नकारात्मक प्रभाव जाएगा। उन्हें देश लौटने के अपने फैसले में कायम रहना चाहिए। वहीं पीएमएल-एन के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने कहा, नवाज शरीफ का 21 अक्टूबर को देश वापसी होना तय है और कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीएमएल-एन के सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने पार्टी सुप्रीमो द्वारा देश में अपनी वापसी टालने की अफवाहों का खंडन किया है।
नवाज शरीफ कहां हैं ?
लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा चार सप्ताह के लिए जमानत दिए जाने के बाद नवाज शरीफ ने नवंबर 2019 में चिकित्सा आधार पर देश छोड़ दिया। वह कोट लखपत जेल लाहौर में अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा काट रहे थे।