फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में बढ़ रही हैं चुनौतियां: नेपाली कांग्रेस के नए खून ने अब दी है देउबा और उनके गुट को चुनौती

Wed, 15 Dec 2021 04:19 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने काठमांडू स्थित नेपाल एकेडमी में एक सभा का आयोजन किया। थापा 46 साल के हैं। माना जाता है कि वे नई पीढ़ी के नेताओं का नेतृत्व कर रहे हैं। बीते हफ्ते हुए आयोजन में उन्होंने अपना राजनीतिक दस्तावेज जारी किया...
विज्ञापन
नेपाली कांग्रेस - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली कांग्रेस के महाधिवेशन ने पार्टी में बढ़ती दरारों को साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का गुट भले फिलहाल मजबूत हालत में हो, लेकिन पार्टी के अंदर उसके लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री देउबा और उनके गुट को ये चुनौती नई पीढ़ी के नेताओं से मिल रही है। इस पीढ़ी के नेताओं का आरोप है कि देउबा ने नेपाली कांग्रेस को एक बिना सिद्धांतों वाली पार्टी बना दिया है।

जारी किया राजनीतिक दस्तावेज

पिछले हफ्ते नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने काठमांडू स्थित नेपाल एकेडमी में एक सभा का आयोजन किया। थापा 46 साल के हैं। माना जाता है कि वे नई पीढ़ी के नेताओं का नेतृत्व कर रहे हैं। बीते हफ्ते हुए आयोजन में उन्होंने अपना राजनीतिक दस्तावेज जारी किया। इसे उन्होंने पार्टी और देश के भविष्य का रोडमैप बताया है। इस दस्तावेज में पार्टी के लिए कुछ फौरी और कुछ दीर्घकालिक कार्यक्रम बताए हैं। दस्तावेज में उन्होंने अगले पांच साल में पार्टी को अपनी पहचान के साथ खड़ा होने की जरूरत पर जोर दिया है।

विज्ञापन


इस दस्तावेज में थापा गुट ने दो टूक आरोप लगाया है कि नेपाली कांग्रेस ने वैचारिक बहस और विचार विमर्श की परंपरा छोड़ दी है। इस बात को सीधे प्रधानमंत्री देउबा पर हमला समझा गया है। देउबा मार्च 2016 में हुए पार्टी के पिछले यानी 13वें महाधिवेशन के समय से नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। थापा ने अपना वैकल्पिक दस्तावेज पार्टी के 14वें महाधिवेशन से ठीक पहले जारी किया।

विचारधारा में संशोधन और संगठन में उलटफेर की जरूरत

विश्लेषकों का कहना है कि इस महाधिवेशन में पार्टी साफ तौर पर दोराहे पर खड़ी नजर आई है। इस बात की जरूरत वरिष्ठ नेता भी महसूस कर रहे हैं कि नेपाली कांग्रेस की विचारधारा में संशोधन और संगठन में पूरे उलटफेर की जरूरत है। इस वजह से गगन थापा के नेतृत्व वाले गुट ने जो दस्तावेज जारी किया है, उसने सबका ध्यान खींचा है। थापा के 60 पेज के दस्तावेज में कहा गया है- ‘नेपाल की राजनीति में नेपाली कांग्रेस सिर्फ एक संगठन नहीं है। यह एक विचार है। यह एक अभियान है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टियों में एक है, जिसने देश में अनेक अभियान चलाए हैं। नेपाली कांग्रेस जो दिशा तय करती है, उससे देश का रास्ता तय होता है।’

इस दस्तावेज से बने दबाव का ही नतीजा है कि नेपाली कांग्रेस ने महाधिवेशन के दौरान ‘नीति सम्मेलन’ आयोजित करने का फैसला किया। कहा गया कि इस सम्मेलन में पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और लक्ष्यों पर विचार किया जाएगा। लेकिन पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि इस सम्मलेन की कोई तारीख तय नहीं की गई है। इसे देखते हुए पार्टी के 83 वर्षीय सदस्य इंद्र बहादुर गुरुंग ने अखबार काठमांडू पोस्ट से कहा- ‘पार्टी बिखरी हुई है। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि जिसके भी हाथ में पार्टी का नेतृत्व आएगा, वह पार्टी का रूप बदलने में सफल होगा। लेकिन मैं युवा नेताओं की पहल से खुश हूं।’

विज्ञापन


महाधिवेशन में भाग लेने आए पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता सुनत मंडल ने कहा- ‘नेपाली कांग्रेस अब एक लोकतांत्रिक दल के रूप में व्यवहार नहीं करती। इसमें फैसले थोपे जाते हैं। भाई-भतीजावाद फैला हुआ है। इसलिए पार्टी के संविधान में संशोधन की जरूरत है, ताकि नए खून को मौका मिल सके।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें