पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की है कि वो पाकिस्तान पर अफगान शरणार्थियों के बोझ को स्वीकार करें।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को विश्व समुदाय से अपील की है कि वो पाकिस्तान पर अफगान शरणार्थियों के बोझ को स्वीकार करें। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसलिए हम बिना दस्तावेज वाले अफगानी और दूसरे लोगों को वापस भेज देंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएमओ कार्यालय के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) फिलिप्पो ग्रांडी पाकिस्तान दौरे पर हैं और उनसे शरीफ ने शरणार्थियों को लेकर बात की है।
पीएमओ के बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इतनी बड़ी शरणार्थी आबादी की मेजबानी करते समय पाकिस्तान द्वारा उठाए जा रहे बोझ को समझना चाहिए और सामूहिक जिम्मेदारी को निभाना चाहिए।"
विज्ञापन
पीएमओ के बयान के मुताबिक कमजोर परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा और सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में पाकिस्तान द्वारा सामना की जा रही सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों और सुरक्षा खतरों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने की पाकिस्तान की तारीफ
संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने पिछले कई दशकों से लाखों अफगान शरणार्थियों की मेजबानी के लिए पाकिस्तान की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यूएनएचसीआर अफगान शरणार्थियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।