नाइजीरिया पहुंचने पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी
- फोटो : X/@narendramodi
विदेश मंत्रालय ने पीएम के स्वागत की तस्वीरें साझा कीं
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर देर रात एक पोस्ट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नेसोम एजेनवो विके ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा के 'शहर की चाबी' भेंट की। चाबी प्रधानमंत्री द्वारा नाइजीरिया के लोगों को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।' विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के स्वागत की तस्वीरें भी साझा कीं।
नाइजीरिया पहुंचने पर नाच-गाकर पीएम मोदी का स्वागत करते लोग
- फोटो : X/@narendramodi
नाइजीरिया पहुंचने पर भारतीय मूल के बच्चे को आशीर्वाद देते पीएम मोदी
- फोटो : X/@narendramodi
पीएम मोदी ने नाइजीरिया प्रस्थान करने के दौरान कहा कि उन्हें नाइजीरिया में भारतीय समुदाय और यहां के लोगों से मिलने का इंतजार है, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत संदेश भेजे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर होगा, जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है।
19 से 21 नवंबर तक गुयाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे। यह 50 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी।
पीएम मोदी के दौरे से पहले ब्राजील में चल रही तैयारियां
नाइजीरिया के बाद पीएम मोदी ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में वे 18-19 नवंबर को
रियो डी जनेरियो स्थित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा से पहले भारतीय प्रवासियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। ब्राजील में भारतीय समुदाय की एक सदस्य ने कहा कि मैं पिछले 15 साल से ब्राजील में रह रही हूं। मैं एक प्रशिक्षित कथक नर्तक हूं। मैं यहाँ ब्राज़ीलियाई लोगों और भारतीय समुदाय को भारतीय संस्कृति और नृत्य सिखाती हूं। हम पीएम मोदी के दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह हमारे लिए बड़ा अवसर है। हमें उनके सामने प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
ब्राजील में रहने वाली प्रवासी भारतीय रजनी ने कहा कि पीएम मोदी के ब्राजील आने की खबर से मैं बहुत खुश हूं। हमने बहुत सारी तैयारियां की हैं। महिलाओं ने उनके स्वागत के लिए गरबा नृत्य का आयोजन किया है। वहीं, दीपाली ने कहा कि मैं पीएम मोदी के लिए कुछ खाना बनाने का प्लान कर रही हूं। मैं खाने में थोड़ा गुजराती फ्लेवर डालने की कोशिश कर रही हूं।