इससे पहले पीएम मोदी भारतीय समयानुसार रात करीब 12 बजे कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। राजधानी दोहा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कतर के विदेश राज्यमंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने किया।
अबू धाबी का सफल दौरा कर कतर पहुंचे पीएम मोदी
कतर आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर के उद्घाटन किया। अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम ने कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में यूएई सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम 'अहलान मोदी' को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम ने 'भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद' कहा था।