फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और पीएम मोदी की ड्रेस की तरफ किया इशारा, तीनों ने लगाए ठहाके

Wed, 25 Feb 2026 06:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel: इस्राइल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और सारा नेतन्याहू ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा और पीएम मोदी के कपड़ों के रंगों की ओर इशारा किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने जवाब दिया। जिस पर तीनों ठहाके लगाते नजर आए। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू, सारा नेतन्याहू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी के संग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर 'अपने मित्र' पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर (महान नेता) हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं। दोनों मित्र गले मिले। फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया।

सारा नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था। इस पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, 'ये उससे मैच कर रहा है।' इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़े। माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया।
विज्ञापन

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही। उन्होंने लिखा, मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इस्राइल में स्वागत करता हूं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही विमान से नीचे उतरे और उनके समकक्ष नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर और गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसी समय सारा नेतन्याहू भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने भी पीएम से हाथ मिलाया। तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की ओर इशारा किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा- हां, हां...भगवा (यस, यस...सेफ्रॉन)। इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे। 

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इस्राइल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। पीएम की बीते नौ साल में दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले वह जुलाई 2017 में यहां आए थे। प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट (इस्राइली संसद) को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वह भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के दौरे पर नेतन्याहू ने क्या कहा?
इसी बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इस्राइल के ऐतिहासिक दौरे पर आए हैं।

उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले 2017 में इस्राइल का दौरा किया था और बाद में मैंने भी बदले में भारत का दौरा किया था, जो वास्तव में बहुत खास था। हमारे बीच करीबी निजी संबंध हैं। हम अक्सर बात करते हैं और मेरा मानना है कि हमारी गहरी दोस्ती हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती दिखाती है।

नेतन्याहू ने आगे जानकारी देते हुए कहा, हम नेसेट में एक फेस्टिव रिसेप्शन में शामिल होंगे, यरूशलम में एक नवाचार कार्यक्रम में जाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी को एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। कल हम याद वाशेम जाएंगे और उसके बाद अपनी टीमों के साथ एक और बैठक करेंगे, जिस दौरान हम आर्थिक, सुरक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे जो इस्राइल और भारत के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें