फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा: मनीला एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Mon, 16 Nov 2026 02:57 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशियाई देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत करना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर मनीला पहुंचे। इस दौरान मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी के स्वागत में कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


पीएम मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करना है। पीएम मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं।

एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में हैं आसियान देश
मनीला रवाना होने से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में हैं और महासागर (MAHASAGAR) विजन में भी इनका महत्वपूर्ण स्थान है। महासागर का पूरा नाम 'म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन' है। इसका अर्थ विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति है। यह भारत का विस्तारित वैश्विक समुद्री सिद्धांत है।
विज्ञापन

अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अन्य नेताओं के साथ मिलकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, संपर्क तथा समृद्धि से जुड़ी साझा आकांक्षाओं को नई गति देने के लिए उत्सुक हैं।

आसियान के हैं 11 सदस्य देश
1967 में स्थापित आसियान को इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है। इसके 11 सदस्य देश हैं। इनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं। भारत के अलावा अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देश आसियान के संवाद साझेदार हैं।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा। इसमें वह हिस्सा लेने वाले नेताओं के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने पर विचार साझा करेंगे।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का प्रमुख मंच है। 2005 में इसकी स्थापना के बाद से इसने पूर्वी एशिया के रणनीतिक, भू-राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  आसियान सदस्य देशों के अलावा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें