नामीबिया की संसद को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : X@narendramodi
भारत प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग करना चाहता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, '2018 में, मैंने अफ्रीका के साथ हमारे जुड़ाव के 10 सिद्धांत निर्धारित किए थे। आज, मैं इनके प्रति भारत की पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं। ये सिद्धांत सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ पर आधारित हैं। हम प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य मिलकर निर्माण करना है। अफ्रीका में हमारी विकास साझेदारी 12 अरब डॉलर से अधिक की है। लेकिन इसका वास्तविक मूल्य साझा विकास और साझा उद्देश्य में निहित है। हम स्थानीय कौशल का निर्माण, स्थानीय रोजगार सृजन और स्थानीय नवाचार का समर्थन जारी रखेंगे।'
ये भी पढ़ें: बाइडन की सेहत पर जांच: पूर्व व्हाइट हाउस डॉक्टर ने जवाब देने से किया इनकार, 5वें संशोधन का किया इस्तेमाल
अफ्रीका को मूल्य सृजन और सतत विकास में अग्रणी होना चाहिए
संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत का मानना है कि अफ्रीका केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं होना चाहिए, बल्कि अफ्रीका को मूल्य सृजन और सतत विकास में अग्रणी होना चाहिए। पीएम ने कहा कि इसलिए भारत औद्योगीकरण के लिए अफ्रीका के एजेंडा 2063 का पूर्ण समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।
नामीबिया की संसद में पीएम मोदी
- फोटो : X@narendramodi
विश्व मामलों में अफ्रीका की भूमिका को महत्व देता है भारत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत विश्व मामलों में अफ्रीका की भूमिका को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को एक ऐसे भविष्य का निर्माण करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए जो शक्ति और प्रभुत्व से नहीं, बल्कि साझेदारी और संवाद से परिभाषित हो।
नामीबिया को जन औषधि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया
पीएम मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान अफ्रीकी देशों को भेजी गई वैक्सीन का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक पहुंच के लिए नामीबिया को जन औषधि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, 'इस कार्यक्रम के तहत, भारत में दवाओं की लागत में 50 से 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह प्रतिदिन 10 लाख से अधिक भारतीयों की मदद कर रहा है। और अब तक इसने रोगियों को स्वास्थ्य देखभाल लागत में लगभग 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर बचाने में मदद की है।'
ये भी पढ़ें: US: अमेरिका ने यूएन अधिकारी फ्रांसेस्का अल्बानीज पर लगाए प्रतिबंध, इस्राइल विरोधी रवैये पर लिया गया एक्शन
पीएम मोदी और नामीबिया की राष्ट्रपति
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री की नामीबिया यात्रा के दौरान एमओयू/समझौते
- नामीबिया में उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना पर एमओयू
- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू
ये हुईं घोषणाएं
- नामीबिया ने आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने के लिए स्वीकृति पत्र प्रस्तुत किया
- नामीबिया ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए स्वीकृति पत्र प्रस्तुत किया
- नामीबिया यूपीआई तकनीक अपनाने के लिए लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला विश्व का पहला देश बन गया