फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मलयेशिया से मास्टर स्ट्रोक?: तमिलनाडु का जिक्र कर PM ने लिया मंत्रियों का नाम; IMPACT का नया अर्थ बताया

Sat, 07 Feb 2026 04:39 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मलयेशिया दौरे पर अपने संबोधन के दौरान तमिलनाडु का खास उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि भारत में कई शीर्ष पद तमिलनाडु की जड़ों से जुड़ी हस्तियां संभाल रही हैं। प्रधानमंत्री ने इंपैक्ट यानी प्रभाव को नए सिरे से परिभाषित करने का भी प्रयास किया। पीएम मोदी ने और किन बातों का विशेष रूप से जिक्र किया? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
मलयेशिया दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलयेशिया दौरे पर मास्टर स्ट्रोक खेला है? ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने मलयेशिया में रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों के बीच दो बातों पर विशेष जोर दिया। पहली बात में उन्होंने 2026 में पहले विदेश दौरे पर मलयेशिया आकर अपना वादा पूरा करने की बात कही, जबकि दूसरे हिस्से में उन्होंने कुआलालंपुर से लेकर कोच्चि तक खानपान की संस्कृति को एक जैसा बताया। प्रधानमंत्री के संबोधन में राजनीतिक बातों की तरफ भी इशारा किया गया। तमिलनाडु का जिक्र कर उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का नाम भी लिया। तमिल को वैश्विक संस्कृति बताते हुए पीएम मोदी ने अंंग्रेजी भाषा के शब्द- IMPACT को नए सिरे से परिभाषित करने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


तमिलनाडु की संस्कृति और हस्तियों का वैश्विक मंच पर उल्लेख
पीएम मोदी की इस जनसभा / सामुदायिक कार्यक्रम को मास्टक स्ट्रोक की तरह भी देखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने जिन दिग्गजों का जिक्र किया है, उनकी जड़ें ऐसे दक्षिण भारतीय राज्य से जुड़ी हैं जहां इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में इस प्रदेश की संस्कृति और हस्तियों का वैश्विक मंच पर उल्लेख के खास मायने होना स्वाभाविक हैं।

IMPACT को नया अर्थ बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालंपुर के कार्यक्रम में कहा- 'तमिल भाषा भारत को विश्व से जोड़ती है, तमिल साहित्य शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और एल मुरुगन तमिलनाडु से हैं। हमारे संबंधों का मार्गदर्शक शब्द है (IMPACT) यानी इंडिया मलयेशिया पार्टनरशिप फॉर एडवांसिंग कलेक्टिव ट्रांसफॉर्मेशन।'

विज्ञापन

पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

अनवर इब्राहिम के पीएम बनने से भी पहले की है दोस्ती
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, सामुदायिक उत्सव में अनवर इब्राहिम की मौजूदगी उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भारत-मलयेशिया मित्रता के वर्तमान स्तर और भविष्य की संभावनाओं पर अनवर इब्राहिम द्वारा कही गई बातों के लिए भी धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि मलयेशियाई प्रधानमंत्री खुद उन्हें हवाई अड्डे पर लेने पहुंचे, इतना ही नहीं, वे उन्हें अपनी कार में स्वयं यहां तक लाए। यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत और भारतीय समुदाय के प्रति गहरे सम्मान और स्नेह का प्रतीक है।

विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें