फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने मार्सिले में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन, मैक्रों भी रहे मौजूद

Wed, 12 Feb 2025 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अपने फ्रांस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने फ्रांस में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। यह फ्रांस में भारत का दूसरा वाणिज्य दूतावास है। इस उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
PM Modi In France - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने फ्रांस दौरे के तीसरे दिन फ्रांस के मार्सिले शहर में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर ये उद्घाटन किया। यह भारत का फ्रांस में दूसरा वाणिज्य दूतावास होगा। एक भारतीय वाणिज्य दूतावास पेरिस में संचालित हो रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने एक साथ बटन दबाकर वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों ने भारत और फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज हाथ में थामे हुए थे। इससे पहले पीएम मोदी और मैक्रों ने माजारगेज सीमेट्री का भी दौरा किया और विश्व युद्ध में बलिदान हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


न्यूक्लियर फ्यूजन प्रोजेक्ट का भी दौरा करेंगे
अपने फ्रांस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी फ्रांस में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे। यह एक न्यूक्लियर फ्यूजन प्रोजेक्ट है, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बन रहा है।  

मंगलवार को एआई समिट में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए एआई समिट की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सह-अध्यक्षता की। सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एआई, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को बदल रहा है। इसे लेकर ओपन सोर्स वैश्विक फ्रेमवर्क बने ताकि दुनिया में इसे लेकर पारदर्शिता और विश्वास बढ़े। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि तकनीक ने नौकरियां कम नहीं की हैं बल्कि बढ़ाई हैं। 
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंप्यूटरों को इंसानों की तरह सोचने और काम करने में सक्षम बनाने वाली तकनीक है। यह कंप्यूटर विज्ञान का उभरता हुआ क्षेत्र है। जिसमें गणित, सांख्यिकी, संज्ञानात्मक विज्ञान को कंप्यूटिंग से जोड़ा जाता है। एक रिपोर्ट में बीते साल कहा गया था कि भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों में 60 फीसदी कंपनियों के पास एआई परियोजनाएं चल रही हैं या पायलट चरण में हैं। वहीं, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान जैसे देशों में केवल 36 प्रतिशत कंपनियों ने इसी तरह की एआई पहल शुरू की है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें