फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल रूस की जेल में तीन साल बिताने के बाद यूएस लौटे, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया स्वागत

Wed, 12 Feb 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी झंडा अपने सीने से लपेटे हुए मार्क फोगेल एक विशेष विमान से वॉशिंगटन पहुंचे। इसके बाद उन्हें व्हाइट हाउस ले जाया गया, जहां खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
अमेरिका पहुंचे मार्क फोगेल - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल रूस की जेल में तीन साल बिताने के बाद अमेरिका लौट आए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया। वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच हुए समझौते के तहत मार्क फोगेल की रिहाई हुई। मार्क फोगेल को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


गांजा रखने के आरोप में हुई थी 14 साल जेल की सजा
अमेरिकी झंडा अपने सीने से लपेटे हुए मार्क फोगेल एक विशेष विमान से वॉशिंगटन पहुंचे। इसके बाद उन्हें व्हाइट हाउस ले जाया गया, जहां खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि 'मार्क फोगेल की रिहाई में छोटी सी भूमिका निभाकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं।' फोगेल को अगस्त 2021  में मारिजुआना (गांजा) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रूसी अदालत ने साल 2022 में फोगेल को 14 साल जेल की सजा सुनाई थी। 

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बताया कि ट्रंप प्रशासन, रूस के साथ यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने को लेकर बातचीत कर रहा है। इसी बातचीत का परिणाम है कि फोगेल की रिहाई संभव हुई। ट्रंप प्रशासन में मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ मार्क फोगेल को लेकर विशेष विमान से भारतीय समय अनुसार, बुधवार को अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचने पर फोगेल ने कहा कि वह अपने देश से बेहद प्यार करते हैं और वापस आकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। 
विज्ञापन


रूस के स्कूल में पढ़ाते थे फोगेल
फोगेल रूस की राजधानी मॉस्को में एक एंग्लो अमेरिकन स्कूल में इतिहास के शिक्षक रहे। अगस्त 2021 में मॉस्को एयरपोर्ट पर फोगेल को गिरफ्तार किया गया था। फोगेल के बैग से 17 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। फोगेल पर गांजे की तस्करी के आरोप लगे थे। अमेरिकी सरकार ने रूस की सरकार से फोगेल को बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मानवीय आधार पर रिहा करने की अपील की थी, लेकिन तब रूस की सरकार ने इस अपील को ठुकरा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें