फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: यैर लैपिड बने इस्राइल के 14 वें प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कही यह बात

Fri, 01 Jul 2022 03:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लैपिड का कार्यकाल छोटा हो सकता है क्योंकि वे एक नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले कार्यवाहक सरकार के प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन
pm modi congratulated new isreal pm yair lapid - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यैर लैपिड के इस्राइल के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी है। लैपिड ने गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को आधिकारिक तौर पर इस्राइल का पीएम पद संभाला।

विज्ञापन

लैपिड को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'इजरायल के प्रधानमंत्री पद संभालने के लिए हार्दिक बधाई। मैं अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं क्योंकि हम इस साल दोनों देशों के पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।'
बेनेट नफ्ताली ने सौंपी सत्ता
द टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार लैपिड का कार्यकाल छोटा हो सकता है क्योंकि वे एक नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले कार्यवाहक सरकार के प्रमुख बनाए गए हैं। लैपिड ने निवर्तमान प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ गुरुवार दोपहर सत्ता हस्तांतरण समारोह में कहा, 'हम एक यहूदी, लोकतांत्रिक देश, अच्छे, मजबूत और संपन्न इस्राइल के लिए प्रयास करेंगे। यह काम सभी से बड़ा है।
विज्ञापन

बेनेट को भी दी मोदी ने शुभकामना
इस बीच, पीएम मोदी ने भारत के सच्चे दोस्त होने के लिए निवर्तमान पीएम बेनेट को भी धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत के सच्चे दोस्त के तौर पर बेनेट को धन्यवाद। मैं हमारी उपयोगी बातचीत को याद करते हुए आपकी नई भूमिका में सफलता की कामना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें