फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाउलो में विमान हादसे में 61 लोगों की मौत, चालक दल के सदस्य भी थे

Fri, 09 Aug 2024 11:32 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। विमान में 50 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। देश के राष्ट्रपति ने हादसे पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
ब्राजील में विमान हादसे में 62 की मौत (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्राजील की एयरलाइन वोएपास के अनुसार हादसे का शिकार हुए विमान में कुल 61 लोग सवार थे। विमानन कंपनी ने पुष्टि की है कि हादसे में सभी 61 लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। स्थानीय अग्निशमन दल ने बताया कि विमान क्रैश होने के बाद विन्हेडो शहर में गिरा। क्रैश से पहले विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलता देखा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विमान के ब्लैक बॉक्स को बरामद किए जाने के प्रयास जारी हैं।  
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में गिरा, कई घरों से टकराया
ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज के मुताबिक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा। इस दौरान वह कई घरों से टकराया। वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था। 



राष्ट्रपति ने शोक प्रकट किया
हादसे की सूचना मिलने पर दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक मिनट का मौन रखने की अपील की। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक विमानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 से मिले डेटा का विश्लेषण करने से पता लगा है कि दुर्घटना से पहले विमान वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाउलो जा रहा था। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज में विमान के मलबे में लगी आग से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कट गया संपर्क
उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे के आसपास इसका सिग्नल खो गया। हादसे के बाद आई शुरुआती सूचना के मुताबिक विमान संचालित करने वाली एयरलाइन कंपनी ने बताया कि विमान में संख्या 2283 में 58 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों को मिलाकर कुल 62 लोग सवार थे।  हादसे में हताहतों पर ब्राजील के राष्ट्रपति का बयान
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा, ऐसी आशंका है कि सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'बहुत दुखद खबर है। पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी पूरी एकजुटता है।' सोशल मीडिया पर प्रसारित दुर्घटना के वीडियो में विमान को तेजी से जमीन पर गिरते देखा जा सकता है। विमान क्रैश होने के बाद धुएं का गुबार उठता भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें