फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: दो पायलटों और 12 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान राडार से गायब होने के बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Sun, 27 Feb 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोरोनी

सार

एकल इंजन वाले इस विमान ने मोरोनी द्वीप के हवाई अड्डे से मोहेली हवाई अड्डे के लिए 12 यात्रियों और दो पायलटों के साथ उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोमोरोस द्वीप समूह के पास 12 यात्रियों को ले जा रहा एक विमान राडार से गायब होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के कुछ हिस्से समुद्र में मिले हैं। इसमें यात्रियों के अलावा दो पायलट भी सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान सेसना कंपनी का था। जो कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद राडार से गायब हो गया था। बाद में इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में परिवहन मंत्रालय की ओर से और अधिक प्राथमिक जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया है कि विमान में सवार दोनों ही पायलट तंजानिया के नागरिक थे, जबकि सभी यात्री कोमोरियन थे। ब्यूरो ऑफ एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट आर्काइव्स के अनुसार, एकल इंजन वाले इस विमान ने मोरोनी द्वीप के हवाई अड्डे से मोहेली हवाई अड्डे के लिए 12 यात्रियों और दो पायलटों के साथ उड़ान भरी थी। इसी दौरान मोहेली के पास आते समय यह विमान लगभग 2.5 किमी दूर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।।

हिंद महासागर में विमान का मलबा मिला
कोमोरियन परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विमान की खोज के लिए जोइजी के तटीय क्षेत्र में एक अभियान चलाया, इसके बाद हिंद महासागर में विमान का मलबा मिला।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौकाएं और कम से कम एक स्पीडबोट तेजी से उस स्थान की ओर तैनात की गई जहां विमान का सिग्नल खो गया था। साथ ही जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गवां दी उन प्रभावित परिवारों को सहायता की पेशकश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें