फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-EU FTA Talks: पीयूष गोयल का ब्रसेल्स दौरा संपन्न, बोले- दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी ढांचा तैयार

Wed, 29 Oct 2025 07:50 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स।

सार

India-EU FTA Talks: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर गहन और उत्पादक बातचीत हुई है। कई लंबित मुद्दों में प्रगति हुई और एक नया ढांचा तैयार हुआ, जिससे भारत और यूरोपीय संघ दोनों के व्यवसायों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और में ईयू के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) ब्रसेल्स की अपनी यात्रा पूरी की। उन्होंने यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक के साथ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर गहन बातचीत की। इन वार्ताओं के परिणामस्वरूप एक ऐसा ढांचा तैयार हुआ, जो दोनों पक्षों के व्यवसायों को मजबूत समर्थन देगा और भारत तथा यूरोपीय संघ दोनों पक्षों के लिए लाभ की स्थिति पैदा करेगा।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैंने ब्रसेल्स की अपनी यात्रा समाप्त की। ईयू के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त शेफकोविक के साथ व्यापक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर गहन लेकिन बहुत उत्पादक बातचीत हुई। इन चर्चाओं से हमारे अधिकांश लंबित मुद्दे सुलझ गए हैं और हमने एक ऐसा ढांचा तैयार किया है जो हमारी अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। 

ये भी पढ़ें: इस्लामी देशों के संगठन ने फिर जम्मू कश्मीर पर बात की, लेकिन पीओके के प्रदर्शनों पर साधी चुप्पी
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, बातचीत और चर्चाओं ने एक मजबूत और संतुलित समझौते की नींव रखी है, जो दोनों पक्षों के व्यवसायों को महत्वपूर्ण समर्थन देगा और पारस्परिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाएगा।

वाणिज्य मंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को साकार करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने कहा, हम अपने नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की साझा समृद्धि की दृष्टि को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समृद्धि नवाचार, व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से हासिल की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान-पाकिस्तान शांति वार्ता रही बेनतीजा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
विज्ञापन


गोयल 27 और 28 अक्तूबर को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ब्रसेल्स पहुंचे थे। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल के साथ बैठक से की, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चर्चा को मजबूत करने पर विचार हुआ।

सोमवार को पीयूष गोयल ने एक्स पर अपनी बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा, मैंने ब्रसेल्स की अपनी यात्रा की शुरुआत जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल के साथ बैठक से की। हमारी चर्चाएं पारस्परिक हितों और विकास के प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहीं, जिससे भारत-जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिली और भारत-यूरोपीय संघ एफटीए के शीघ्र निष्कर्ष के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता फिर से पुष्ट हुई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें