फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूरोप में गर्मी का तांडव... सड़कें टूट रहीं, रनवे पिघल रहे, स्पेन-पुर्तगाल में 1000 लोगों की मौत

Wed, 20 Jul 2022 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूरोप में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्पेन-पुर्तगाल में बीते दो महीनों में 1000 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन
1 of 4
यूरोप में भीषण गर्मी - फोटो : Pixabay
यूरोप में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्पेन-पुर्तगाल में बीते सात महीनों में 1000 लोगों की जान चली गई है। ब्रिटेन में जहां तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान अभी भी चढ़ रहा है। ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, पुर्तगाल, इटली और टर्की में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। केवल पुर्तगाल में गर्मी से पिछले 7 दिनों में 659 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी आग ने तापमान को और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि हीटवेव की वजह से दर्जनों जंगलों में भीषण आग लग गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यूरोप में भीषण गर्मी - फोटो : पीटीआई
ब्रिटेन में गर्मी से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यहां सड़कों पर डामर पिघलने लगा है। लूटन एयरपोर्ट का रनवे भी पिघल गया है। वहीं, रेलवे ट्रैक भी बढ़ते तापमान को सह नहीं पा रहे हैं और फैल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
यूरोप में भीषण गर्मी - फोटो : Social media
ब्रिटेन के नेशनल रेल सर्विस ने भीषण गर्मी के खतरे को देखते हुए लोगों को यात्रा से बचने के लिए कहा है। हालांकि, लोगों को जरूरी कामों के लिए घर से बाहर जाना ही पड़ रहा है। रेल मंत्रालय ने बताया कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने पर ट्रैक का तापमान 50 डिग्री, 60 डिग्री और यहां तक कि 70 डिग्री तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
यूरोप में गर्मी से निजात पाने की कोशिश - फोटो : ANI
गर्मियों में लोग यूरोप की सैर करने जाया करते थे लेकिन इस बार प्रचंड गर्मी के चलते परहेज कर रहे हैं। स्पेन, फ्रांस, इटली, यूके का पारा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें