फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में जगह को लेकर फायरिंग: फिलीपींस में संसदीय चुनाव से पहले गोलीबारी; तीन की मौत, 15 घायल

Mon, 14 Sep 2026 02:21 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, मनीला

सार

फिलीपींस में एक गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और 15 अन्य घायल हुए हैं। यह घटना बांगसमोरो ऑटोनॉमस रीजन इन मुस्लिम मिंडानाओ (बीएआरएमएम) में होने वाले संसदीय चुनाव से ठीक पहले हुई।
विज्ञापन
फिलीपींस में गोलीबारी में तीन की मौत - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी फिलीपींस के कोटाबाटो सिटी में रविवार आधी रात से पहले एक मतदान केंद्र के बाहर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना बांगसमोरो ऑटोनॉमस रीजन इन मुस्लिम मिंडानाओ (बीएआरएमएम) में होने वाले संसदीय चुनाव से ठीक पहले हुई। सोमवार को इस क्षेत्र में पहली बार चुनी हुई संसद के लिए मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


क्या है पूरा विवाद?
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मतदान के लिए लगी कतार में अपनी जगह को लेकर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई और आखिरकार भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलियां चलने लगीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 13 राजनीतिक दलों के उम्मीदवार 80 संसदीय सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इन चुनावों में 20 लाख से अधिक मतदाता वोट देने के पात्र हैं। किसी भी संभावित हिंसा से निपटने के लिए पिछले कुछ दिनों में पूरे बीएआरएमएम क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मतदान केंद्रों पर 20,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैयार रखे गए हैं।

दशकों की हिंसा के बाद हो रहे चुनाव
सोमवार को होने वाला यह ऐतिहासिक मतदान मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र में दशकों से चले आ रहे विद्रोह और हिंसा के बाद स्वशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस चुनाव में लगभग 24 लाख पंजीकृत मतदाता मतदान करने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और शांति निगरानी करने वाले संगठनों का मानना है कि यह चुनाव इस बात की बड़ी परीक्षा है कि 2014 में मनीला सरकार और मुस्लिम अलगाववादी समूहों के बीच हुए शांति समझौते के तहत लंबे समय तक शांति कायम रह सकती है या नहीं।
विज्ञापन


यह स्वायत्तता व्यवस्था उस लंबे संघर्ष को खत्म करने के लिए बनाई गई थी, जिसमें 1,20,000 से अधिक लोगों की जान गई थी और लगभग 20 लाख लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए थे। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने एक वीडियो संदेश में लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बीएआरएमएम की स्थायी शांति, लोकतांत्रिक शासन और वास्तविक आत्मनिर्णय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने इसे क्षेत्र और पूरे देश के लिए एक 'ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण' बताते हुए मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें