फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपीन के सबसे अमीर व्यक्ति का निधन

Sat, 19 Jan 2019 01:22 PM IST
अमर शर्मा भाषा, मनीला
विज्ञापन
हेनरी साई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिलीपीन के सबसे अमीर व्यक्ति हेनरी साई का शनिवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। चीन के शहर शियामेन से खाली हाथ आए साई ने फिलीपीन में एक सबसे बड़ी शॉपिंग सेंटर श्रृंखला खोलने तक का सफर तय किया।

विज्ञापन


‘फोर्ब्स’ के अनुसार, शुक्रवार तक उनकी कुल संपत्ति 19 अरब अमेरिकी डॉलर थी। उनके ‘एसएम’ समूह ने ‘एएफपी’ को दिए एक बयान में कहा, ‘‘हेनरी साई का शनिवार की सुबह निधन हो गया। अभी इस सिलसिले में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

साई ने पहला ‘शू (जूता) स्टोर’ मनीला में 1965 में खोला था और धीरे-धीरे उन्होंने बैंकिंग, खनन, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे कई क्षेत्रों में पैर पसार लिए।उन्होंने 2017 में ‘‘चेयरमैन एमिरिटस’’ की उपाधि लेते हुए कंपनी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया। इसके बाद उनके भव्य व्यावसायिक साम्राज्य को उनके करीबियों और उनके बच्चों ने संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें