फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में पाक पीएम इमरान खान की कुर्सी, अयोग्य ठहराने के लिए कोर्ट में याचिका

Sun, 10 Mar 2019 05:30 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर उच्च न्यायालय में उनके ईमानदार और नेक न होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अयोग्य ठहराने की याचिका दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि खान ने 2018 के चुनाव के अपने नामांकन पत्रों में पूर्व पार्टनर की एक बेटी के साथ अपने रिश्ते की जानकारी छिपाई थी। उच्च न्यायालय ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


इसमें मांग की गई है कि पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए इमरान खान को अयोग्य घोषित किया जाए। पाक संविधान के तहत संसद का सदस्य बनने की पूर्व शर्त होती है कि व्यक्ति ‘सादिक और अमीन’ (ईमानदार और नेक) हो। 

पाक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में दावा किया गया है कि खान ने 2018 आम चुनावों के समय जो नामांकन पत्र में अपनी कथित बेटी टायरियन जेड खान वाइट के बारे में जानकारी नहीं दी थी। न्यायालय 11 मार्च को इसकी सुनवाई करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें