फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peru: पेरू के पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को 15 साल की जेल, ब्राजीली कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप

Wed, 16 Apr 2025 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लीमा

सार

हुमाला एक पूर्व सैन्य अधिकारी रहे हैं और साल 2011 से 2016 तक पेरू के राष्ट्रपति रहे। अभियोजकों ने पूर्व राष्ट्रपति को 20 साल और उनकी पत्नी को 26 साल जेल की सजा देने की मांग की थी। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरू की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला और उनकी पत्नी को भ्रष्टाचार के आरोप में 15 साल जेल की सजा सुनाई है। पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ब्राजील की निर्माण कंपनी ओडेब्रेचेट को ठेके देने के बदले रिश्वत ली थी। अदालत ने 62 वर्षीय हुमाला और उनकी पत्नी नादिन हेरेडिया को राष्ट्रपति अभियान के दौरान ओडेब्रेचट कंपनी और वेनेज़ुएला सरकार से रिश्वत लेने और मनी लॉन्ड्रिंग करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


पूर्व सैन्य अफसर रहे हैं हुमाला
पेरू की अदालत ने मंगलवार को दिए फैसले में पूर्व राष्ट्रपति हुमाला को भ्रष्टाचार का दोषी माना और उन्हें सजा का एलान किया। आदेश के बाद हुमाला को अदालत कक्ष में ही हिरासत में ले लिया गया। जज ने फैसले में पूर्व राष्ट्रपति हुमाला की पत्नी हेरेडिया की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया। हेरेडिया सुनवाई में शामिल नहीं हुईं थी। बाद में हेरेडिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्राजीलियाई दूतावास में शरण ली। हुमाला एक पूर्व सैन्य अधिकारी रहे हैं और साल 2011 से 2016 तक पेरू के राष्ट्रपति रहे। अभियोजकों ने पूर्व राष्ट्रपति को 20 साल और उनकी पत्नी को 26 साल जेल की सजा देने की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें- US: रूस-अमेरिका में हो सकती है आर्थिक साझेदारी, व्हाइट हाउस का बड़ा एलान- युद्ध रोका तो बड़ी सौगात देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरू में पूर्व राष्ट्रपतियों के खिलाफ आरोप का ताजा मामला
गौरतलब है कि हुमाला पेरू के पहले राष्ट्रपति नहीं हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया है, उनसे पहले भी तीन पूर्व राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमे का सामना कर चुके हैं। साल 2001 से 2006 तक पेरू का नेतृत्व कर चुके एलेजांद्रो टोलेडो को भी पिछले साल भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। साल 2016 से 2018 तक पेरू का नेतृत्व करने वाले पूर्व राष्ट्रपति पाब्लो कुजिंस्की के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की जांच जारी है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व नेता एलन गार्सिया ने साल 2019 में आत्महत्या कर ली थी। 

ये भी पढ़ें- Crime: दुबई में पाकिस्तानी ने तलवार से हमला किया; तेलंगाना के दो लोगों की मौत, एक घायल; विदेश मंत्रालय सतर्क

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें