पाकिस्तानी एयरालइन ने यात्रियों के नाश्ते को लेकर ऐसा विज्ञापन निकाला है, जिसे देखते ही लोगों ने एयरलाइन को जमकर लताड़ा। दरअसल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) ने हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया है। जिसपर चीज आमलेट, सॉसेज और बींस की तस्वीर छपी है। साथ ही लिखा है कि एयरलाइन नाश्ते में 'घर का खाना उपलब्ध कराएगी'।
पीआईए ने ट्वीट कर कहा है, "जब आप उसे याद करना शुरू करें, हम आपको घर का स्वाद उपलब्ध कराएंगे! थोड़ा नमक और काली मिर्च का छिड़काव। शानदार सुबह के स्वागत के लिए स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराएंगे।"
एयरलाइन के ट्वीट किए जाने के बाद से ही लोगों ने कहा कि ये खाना बिलकुल भी पाकिस्तानी नहीं है। लोगों ने एयरलाइन को कहा है, कौन ये कह रहा है कि सॉसेज और बींस पाकिस्तान का पारंपरिक खाना है। 'आप लोगों को कुछ सांस्कृतिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।'
एयरलाइन को लोगों ने कहा है कि खाने में 'अंडा पराठा' चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि ये खाना ब्रिटिश अधिक है। हलवा पूरी नहीं? लोगों ने इसे अंग्रेजों का नाश्ता बताया है।