एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा
- फोटो : iStock
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इस दौरान अब तक करीब 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने इस्राइल की सहायता के लिए फोर्ड करियर स्ट्राइक ग्रुप को तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने समूह को पूर्वी मध्य सागर जाने के लिए निर्देशित किया है। बता दें, एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि इस्राइल के खिलाफ हो रहे हमास के हमलों में कम से कम 4 अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है।
अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो, यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड, 5000 नाविक और युद्ध विमानों के डेक के साथ-साथ क्रूजर और विध्वंसक बल का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे दुश्मनों को संदेश जाएगा कि अमेरिका इस्राइल के साथ है और किसी भी चीज का जवाब देने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि समूह के वहां तैनात होने के कारण हमास को पहुंचने वाले हथियारों की सप्लाई को बाधित किया जा सकता है। इससे हमास के ऊपर निगरानी रखने में भी आसानी होगी।
जो बाइडन ने एक दिन पहले दिया था यह बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि संकट के इस घड़ी में मैं दुनिया और आतंकियों से कहना चाहता हूं कि अमेरिका इस्राइल के साथ खड़ा है। मैंने आज सुबह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। मैंने उनसे कहा कि अमेरिका इस्राइल के लोगों के साथ खड़ा है। युद्ध में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया, उनके लिए हमें खेद है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।