फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटागन, सांसदों ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थिति पर जताई चिंता

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
Trainee Trainee भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
commander
विज्ञापन

अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर और प्रभावशाली सांसदों के द्विदलीय समूह ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना एक पार्टी के शासन को लागू करने की कोशिश कर रही है। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के प्रमुख एडमिरल फिलिप्स डेविडसन ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष दर्ज कराए अपने बयान में चिंता जताई।

विज्ञापन


डेविडसन के बयान से कुछ घंटे पहले सांसद इलियट एंजेल की अगुवाई में छह प्रभावशाली सांसदों के द्विदलीय समूह ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को पत्र लिखकर बांग्लादेश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए समय रहते कुछ करने की मांग की। डेविडसन ने कहा बांग्लादेश का 30 दिसंबर का चुनाव सत्तारूढ़ आवामी लीग द्वारा सत्ता के केन्द्रीकरण की चिंताजनक प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है और यह डर पैदा करती है कि प्रधानमंत्री हसीना एक दलीय शासन लागू करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने बांग्लादेश को अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण देश बताते हुए वहां के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश महत्वपूर्ण सुरक्षा साझेदार है जिसमें क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाने और आतंकवाद का सामना करने के लिए दक्षिण एशिया में अमेरिकी हितों को पोषित करने, मुस्लिमों तक पहुंच बढ़ाने, हिंसक चरमपंथ का सामना करने, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियान में मदद देने की क्षमता है।
विज्ञापन


पेंटागन कमांडर ने कहा कि बांग्लादेश में म्यामां के 7,00,000 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौजूदगी से पैदा हुए मानवीय संकट से बांग्लादेश सरकार तनाव में आ गई है। सांसदों के द्विलदीय समूह ने पोम्पिओ से कहा कि चुनाव में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

सांसदों ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कानून और मानवाधिकारों का समर्थन करना अमेरिकी हितों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश में हाल में हुए चुनावों में व्यापक अनियमितताओं की खबरें इन महत्वपूर्ण हितों के लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें