फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Aerospace Fire: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया एयरोस्पेस प्लांट में भीषण आग, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए लोग

Wed, 19 Feb 2025 03:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया एयरोस्पेस प्लांट में भीषण आग लगने के बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया गया है। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों ने स्थानीय लोगों को निकाला। फिलहाल अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
US Flag - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक एयरोस्पेस निर्माता के कारखाने में भीषण आग लगी। अग्निकांड कितना भयावह है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को स्थानीय स्कूलों को बंद करना पड़ा। साथ ही स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश भी दिए गए। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक आग फिलाडेल्फिया के उत्तर में लगी। 
विज्ञापन


सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे जेनकिनटाउन में एयरोस्पेस निर्माता- एसपीएस टेक्नोलॉजीज के प्लांट में भीषण आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम के अंदर विस्फोट के बाद आग की लपटें दिखी। एबिंगटन टाउनशिप पुलिस विभाग ने बताया कि इमारत को तत्काल खाली करा लिया गया। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

धुएं के गुबार के साथ हानिकारक कण फैले
अधिकारियों ने बताया कि आग के बाद निकलने वाले जहरीले रसायन के कारण पूरे इलाके में सेहत से जुड़ी चिंता हुई। धुएं के गुबार के साथ हानिकारक कण फैल रहे थे, इसलिए प्लांट के नज़दीकी इलाके में रहने वाले लगभग 700 लोगों और व्यवसायियों को 'परिस्थितियां अनुकूल होने तक' स्वेच्छा से इलाका खाली करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


स्कूल और बिजनेस बंद, रेल लाइनों पर भी सेवाएं स्थगित
खतरनाक इलाकों में काम करने वाले कर्मचारी वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने 1.6 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी व्यवसायों को अगली सूचना तक बंद रखने की सलाह दी है। आग के कारण मंगलवार दोपहर (अमेरिकी समय) तक दक्षिण-पूर्वी पेंसिल्वेनिया परिवहन प्राधिकरण की तीन क्षेत्रीय रेल लाइनों पर भी सेवाएं स्थगित रही। साथ ही जिले के एबिंगटन और जेन्किनटाउन प्रांतों में सभी निजी स्कूल और चर्चों से जुड़े केंद्र (पारोचियल) भी मंगलवार को बंद रहे।

कैलिफोर्निया के जंगल में आग से अरबों रुपये का नुकसान
बता दें कि अमेरिका के ही कैलिफोर्निया में हाल ही में लगी भीषण आग के कारण हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए। जो 10 हजार से अधिक घर आग की भेंट चढ़ गए इसमें कई हॉलीवुड हस्तियों के घरों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। कैलिफोर्निया में लगी आग के कारण कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में एक अनुमानित रिपोर्ट में 250 बिलियन डॉलर के नुकसान की बात कही गई है। भारतीय करेंसी में यह आंकड़ा लगभग 200 अरब रुपये होता है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें