फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: व्हाइट हाउस बोला- एलन मस्क DOGE प्रभारी नहीं, ट्रंप को दे रहे सलाह; 'छंटनी पर रोक' से संघीय अदालत का इनकार

Wed, 19 Feb 2025 03:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में इन दिनों सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को लेकर घमासान मचा हुआ है। अभी तक अरबपति एलन मस्क को विभाग का प्रभारी बताया जा रहा था, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मस्क DOGE के कर्मचारी ही नहीं हैं और न ही उन्हें सरकारी निर्णय लेने का अधिकार है। 
विज्ञापन
व्हाइट हाउस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अरबपति एलन मस्क तकीनीकी रूप से डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) टीम का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार हैं। दूसरी तरफ, एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को मस्क और सरकारी दक्षता विभाग को सरकारी डेटा सिस्टम तक पहुंच या कर्मचारी छंटनी पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन द्वारा हजारों संघीय कर्मचारियों की छंटनी के बीच, DOGE की सरकारी डेटा तक पहुंच को लेकर चल रहे कानूनी मामले में मस्क की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। मस्क को DOGE के प्रभारी के बजाय सलाहकार के रूप में परिभाषित करने से ट्रंप प्रशासन को उस मुकदमे में मदद मिल सकती है, जिसमें तर्क दिया गया है कि मस्क के पास बहुत अधिक शक्ति है, जबकि वे निर्वाचित या सीनेट द्वारा पुष्टि नहीं किए गए हैं।

सोमवार को दी गई मस्क के बारे में जानकारी
मस्क के DOGE टीम का हिस्सा नहीं होने की जानकारी सोमवार को दी गई, क्योंकि ट्रंप प्रशासन कई डेमोक्रेटिक राज्यों के मुकदमे से बचने का प्रयास कर रहा है। यह मुकदमे मस्क और DOGE टीम को सरकारी सिस्टम तक पहुंचने से रोकने के लिए लगाए गए हैं। वादियों का कहना है कि मस्त 'अनियंत्रित शक्ति' का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो संविधान का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


मस्क DOGE के कर्मचारी नहीं: ट्रंप प्रशासन
दूसरी तरफ, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मस्क DOGE के कर्मचारी नहीं हैं, और न ही वे सरकारी निर्णय लेने के अधिकारी हैं। व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक जोशुआ फिशर ने अदालती दस्तावेजों में इसकी जानकारी दी। अदालती दस्तावेजों में DOGE के प्रशासक का नाम नहीं है, जिसके काम की मस्क ने अपने सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में प्रशंसा की। इसके अलावा, मस्क व्हाइट हाउस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर DOGE के प्रशासक की प्रशंसा कर चुके हैं। 

प्रेस सचिव ने DOGE प्रभारी का नाम बताने से किया इनकार
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को यह बताने से इनकार कर दिया कि DOGE का नेतृत्व कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि छंटनी DOGE के बजाय व्यक्तिगत एजेंसी प्रमुखों पर निर्भर करती है। 

संघीय खर्च को कम करने के लिए काम कर रही DOGE टीम
बता दें कि सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की टीम संघीय खर्च को कम करने के लिए काम कर रही है। टीम एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में घूम रही है, और कंप्यूटर सिस्टम व बजट आदि में सेंध लगाकर धोखाधड़ी व धन के दुरुपयोग की जानकारी जुटा रही है। DOGE टीम के कार्यों के बाद मुकदमे बढ़ते जा रहे हैं। मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप और DOGE कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। दो मुकदमों में मस्क को निशाना बनाया गया है। 

बता दें कि पिछले सप्ताह, एलन मस्क ने अमेरिका की संघीय सरकार से 'पूरी एजेंसियों को हटाने' का आग्रह किया, ताकि खर्च में कटौती की जा सके और प्राथमिकताओं को पुनर्गठित किया जा सके। 

14 राज्यों द्वारा दायर मुकदमे की जज ने की सुनवाई
दूसरी तरफ, अमेरिकी जिला जज तान्या चुटकन ने मंगलवार को 14 राज्यों द्वारा दायर उस मुकदमें में सुनवाई की, जिसमें संवेदनशील सरकारी डेटा तक पहुंच के DOGE के अधिकार को चुनौती दी गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान जज चुटकन ने कहा कि मस्क के अधिकारों के बारे में वैध सवाल जरूर हैं, लेकिन इस तरह के गंभीर कानूनी नुकसान का कोई सबूत नहीं है, जो एक अस्थायी रोक लगाने के लिए जरूरी होता।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें