फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान के भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण पर रोक, पीएम शहबाज शरीफ ने की यह मांग

Sat, 05 Nov 2022 08:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान ने अपने ऊपर हमले के एक दिन बाद आरोप लगाया कि तीन व्यक्ति प्रधान मंत्री शहबाज, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर - उनकी हत्या के प्रयास के पीछे थे। उन्होंने बंद कमरे में उनकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
1 of 6
इमरान खान - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने सभी टीवी चैनलों पर पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई प्रमुख इमरान के भाषणों और प्रस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण और पुन: प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया समूह ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
शहबाज की आयोग गठित करने की मांग
इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को इमरान खान द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से न्यायाधीशों का एक आयोग गठित करने की मांग की। इमरान खान ने शरीफ और गृह मंत्री के साथ-साथ एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर उनकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
हमले के बाद इमरान खान - फोटो : एएनआई
क्या है मामला?
दरअसल, पंजाब के वजीराबाद जिले में ‘हकीकी आजादी मार्च’ के दौरान 70 वर्षीय खान के कंटेनर पर दो हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में उनके दाहिने पैर में गोली लग गई थी। इमरान पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई नेता घायल हो गए थे।

 

4 of 6
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif
इन पर लगाए थे आरोप
इमरान खान ने अपने ऊपर हमले के एक दिन बाद आरोप लगाया कि तीन व्यक्ति प्रधानमंत्री शहबाज, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर - उनकी हत्या के प्रयास के पीछे थे। उन्होंने बंद कमरे में उनकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने दावा किया इसका वीडियो भी उनके पास है और अगर उन्हें कुछ होता है तो इसे जारी कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अवमानना मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ अदालती अवमानना मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया है। इमरान ने अपनी याचिका में कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष मांगा गया जवाब नहीं दे पाएंगे, क्योंकि वह घायल हैं और इलाज करा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार - फोटो : विकीपीडिया
पाकिस्तानी सेना ने इमरान के आरोपों का खंडन किया
इस बीच पाकिस्तानी सेना ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा लगाए आरोपों को निराधार करार दिया है। आरोपों को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए सेना ने सरकार से सरकारी प्रतिष्ठान को बदनाम करने वालों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें