फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के ईसाइयों पर तेज हुए हमले, ईशनिंदा के आरोप में में पादरी को मारी गोली; हालत गंभीर

Tue, 05 Sep 2023 07:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात हमलावर ने एक पादरी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
फायरिंग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात हमलावर ने एक पादरी को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ सप्ताह पहले ईशनिंदा के आरोप में भीड़ चर्चों और गिरिजाघरों पर हमला कर दिया था और उन्हें जला दिया था। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

फैसलाबाद जिले की जारनवाला तहसील में म्योंग-सांग नासर्थ चर्च में काम करने वाले पादरी एलियाजर विक्की रविवार शाम को चर्च से घर लौट रहे थे, तभी उनकी हत्या का प्रयास किया गया। 

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि एलियाजर चर्च से घर लौट रहे थे, जब एक अज्ञात दाढ़ी वाले शख्स ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया और उनके दाहिने हाथ से एक गोली निकाली। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
 

पुलिस अधिकारी नवीद अहमद ने पत्रकारों को बताया कि पादरी की शिकायत पर अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने पादरी एलियाजार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और कुछ संदिग्धों को पकड़ा है।' अहमद ने कहा कि गिरजाघरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
 

पादरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि चर्च की बाहरी दीवार पर अरबी में एक आपत्तिजनक धार्मिक नारा लिखा हुआ था। इसके अलावा, उसे ईशनिंदा करने वालों में शामिल बताया गया था। 
 

उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस को इसके बारे में बताया लेकिन उसने इस मामले पर लीपापोती की। कुछ दिन पहले जब मैं अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया, तो दाढ़ी वाले कुछ लोगों ने मुझे रोका और कहा-'जैसा कि हमारे लिखे नारे आपके चर्च की दीवार से हटा दिए गए हैं, जल्द ही आपको भी हटा दिया जाएगा।'पादरी ने संदेह जताया कि उन पर हमले के पीछे किसी कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी का हाथ हो सकता है।
 
विज्ञापन

पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर से 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले के जरांवाला कस्बे में 16 अगस्त को भीड़ ने एक ईसाई व्यक्ति के खिलाफ ईशनिंदा के आरोपों को लेकर कई चर्चों और ईसाई इलाकों पर हमला किया था। उन्होंने एक ईसाई कब्रिस्तान पर भी हमला किया और स्थानीय सहायक आयुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें