फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही विमान को पायलट मां-बेटी ने उड़ाया, वायरल हुई तस्वीर

Sun, 24 Mar 2019 03:19 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मां वेंडी रेक्सन औक बेटी केली रेक्सन - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉस एंजेलिस से अटलांटा के लिए उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट को एक ही परिवार की पायलट टीम ने उड़ाया। ये बात जानकर विमान में मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। ये बोइंग का 757 विमान था। जिसमें पायलट की सीट पर बैठी मां और बेटी की तस्वीर वायरल हुई। ये दोनों मां बेटी फ्लाइट की क्रू मेंबर हैं।

विज्ञापन


इस फ्लाइट में मां बतौर कैप्टन पद संभाल रही हैं, जिनका नाम वेंडी रेक्सन है। वहीं उनकी बेटी केली रेक्सन फर्स्ट ऑफिसर के पद पर हैं। इस खास मौके की तस्वीर डेल्टा फ्लाइट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। जिसमें लिखा है, "फैमिली फ्लाइट क्रू गोल्स"। मां-बेटी की ये तस्वीर एम्ब्री-रिडल वर्ल्डवाइड के चांसलर जॉन आर वेट्रट ने ली है।

इसके बाद उन्होंने ये तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइट में वेट्रट यात्री थे। उन्हें कॉकपिट में दोनों की बातें सुनने के बाद पता चला कि वो मां-बेटी हैं।
विज्ञापन






वेट्रट के अनुसार इस बात को जानने के बाद उन्होंने मां-बेटी से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें ये मौका भी दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केली रेक्सन की बहन भी पायलट हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें