फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड: वॉइस कमांड से ऑनलाइन ऑर्डर करता है यह तोता

Sun, 30 Dec 2018 03:34 PM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोको
विज्ञापन
हम सबने कई बार आदमी की तरफ बोलने तोते देखें होंगे मगर इंग्लैंड में रोको नाम का अफ्रीकी ग्रे तोता एक तोता बाकी दूसरे तोते से आगे निकलते हुए न केवल बोलता है बल्कि अपनी मालकिन से कुछ मांगने के बजाए ऑनलाइन ऑर्डर भी कर लेता है। अलावा रोको अपने मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखता है।  वह ऐलेक्सा से गाने और जोक्स भी सुनता है।
विज्ञापन


परेशान होकर माकइल ने उठाये यह कदम

 मालकिन मैरियन ने रोको की हरकतों को देखते हुए अनचाही खरीदारी से बचने के लिए ऐलेक्सा पर कुछ कंट्रोल लगा दिया है। मैरियन के मुताबिक जब उन्होंने एक दिन अपनी ऐमजॉन शॉपिंग लिस्ट देखी तो वह दंग रह गई। लिस्ट में काफी सारा ऐसा सामान था जो उन्होंने ऑर्डर ही नहीं किया था। कई बार वह लाइट बल्ब और पतंग जैसे चीजे ऑर्डर कर देता है। 

रोको की ऑर्डर लिस्ट में शामिल आइसक्रीम 

इससे ज्यादा मजेदार बात है कि ये तोता पहले ब्रिटेन के नेशनल एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट (NAWT) में रहता था। वहां पर ज्यादा चहकने और बोलने के कारण उसे वहां से निकाल दिया गया था। तब वहां काम करने वाली मैरियन उसे अपने घर ले आईं। इसके बाद घर पर रहकर ही वह सब कुछ सीख गया।  ऐलेक्सा की मदद से रोको ने ऐमजॉन पर जो सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया उसमें स्ट्रॉबेरी और आइसक्रीम शामिल थीं। मालकिन के मुताबिक रोको और एलेक्सा पूरे दिन एक दूसरे से बातचीत करते रहते हैं। कई बार अपने काम से वापस आने के बाद मुझे रोको के ऑर्डर किये गए सामानों को कैंसिल करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें