फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: मानवीय सहायता एयरड्रॉप करते वक्त नहीं खुल पाए पैराशूट, नीचे खड़े लोगों के सिर पर गिरा पार्सल, पांच मौत

Sat, 09 Mar 2024 07:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

गाजा ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि गाजा पट्टी में एयरड्रॉप सुविधा नागरिकों के जीवन के लिए खतरनाक है। पैराशूट न खुल पाने के कारण पार्सल सीधा नागरिकों के सिर पर गिर गया। लापरवाही के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हो गए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, गाजा में एक हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल, शुक्रवार को गाजा में मानवीय सहायता एयरड्रॉप की गई। इस दौरान कुछ पैराशूट नहीं खुल पाए और एक पैलेट लोगों पर जा गिरा, जो सहायता की आस में नीचे खड़े थे। पांच लोगों की मौत के अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। गाजा के स्थानीय प्रशासन ने इसकी निंदा की है। 

विज्ञापन


गाजा ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि गाजा पट्टी में एयरड्रॉप सुविधा नागरिकों के जीवन के लिए खतरनाक है। पैराशूट न खुल पाने के कारण पार्सल सीधा नागरिकों के सिर पर गिर गया। लापरवाही के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हो गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल में ही लिया था फैसला
बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में गाजा में मानवीय सहायता के लिए एयरड्रोप सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। एयरड्रोप सुविधा शुरू करने की घोषणा व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरड्रॉप का उद्देश्य गाजा में फल्सतीनी लोगों को आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करना है। गाजा में भोजन, दवा और पानी जैसी आवश्यक आपूर्ति के प्रवेश को सुनिश्चित करना था। 
विज्ञापन


हमास और इस्राइल के बीच युद्ध का यह है कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें