फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी में हथियारबंद हमलावरों ने ईंधन भरवा रहे विमान को अगवा कर उसमें लदा सामान चुरा भागे

Tue, 26 Nov 2019 03:02 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोकोपो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी में एक चार्टर एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि कुछ सशस्त्र लोगों ने उनके एक विमान का अपहरण कर पायलट पर उसे एक सुनसान हवाईपट्टी पर ले जाने का दबाव बनाया और वहां जाकर विमान में लदा सामान चुरा कर भाग निकले।

विज्ञापन


ट्रॉपिकेयर ने बताया कि विमान जब न्यू ब्रिटेन के द्वीप गास्माता में ईंधन भरवा रहा था तब हथियारों से लैस आठ लोग वहां आए और उन्होंने पायलट को विमान उड़ाने के लिए जोर दिया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।

मैथ्यू ब्रुटनॉल ने बताया कि हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद हथियार बंद हमलावरों ने सामान और विमान में लदा माल चुरा लिया और फिर वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया कि इस घटना में पायलट को कोई चोट नहीं आई है और विमान को भी कोई क्षति नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें