फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पंजाब सरकार ट्रांसजेंडर लोगों के लिए पहला सरकारी स्कूल स्थापित करने की घोषणा की

Wed, 07 Jul 2021 12:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लाहौर

सार

  • पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ मुराद रास ने संवाददाताओं को बताया, सरकार ने पंजाब प्रांत में अलग स्कूल खोलने का फैसला किया है और लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान शहर में इस तरह का पहला स्कूल जल्द ही स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Transgender - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रांत में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए पहला सरकारी स्कूल स्थापित करने की घोषणा की। वर्ष 2018 में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने यहां ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए देश का पहला शैक्षिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान शुरू किया था।

विज्ञापन


पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ मुराद रास ने संवाददाताओं को बताया, सरकार ने पंजाब प्रांत में अलग स्कूल खोलने का फैसला किया है और लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान शहर में इस तरह का पहला स्कूल जल्द ही स्थापित किया जाएगा। मंत्री ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली सरकार को ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा और नौकरियों के प्रावधान के लिए कदम उठाने का श्रेय दिया।

लाहौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए निजी स्कूल द जेंडर गार्जियन 15 संकाय सदस्यों के साथ प्राथमिक स्तर से उच्च माध्यमिक स्तर तक 12 साल की शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करता है। इसके 15 शैक्षणिक कर्मचारियों में से तीन ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें