भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने न्यायिक समीक्षा की मांग करते हुए डोमिनिका की उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। यह जानकारी चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने दी। अग्रवाल ने कहा कि याचिका में दावा किया गया है कि उसके खिलाफ अवैध प्रवेश अभियोजन कार्यवाही के संबंध में प्रक्रिया के दुरुपयोग किया गया है।