फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से खतरा: भारतीय सेना की हिदायत, बड़े व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा न बनें अधिकारी

Mon, 08 Jul 2019 10:45 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन

भारतीय खुफिया एजेंसी ने भारतीय सैन्य अधिकारियों और उनके परिवार को किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप से सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। खुफिया एजेंसी की सलाह पर सेना ने अपने सैन्य अधिकारियों को इसका खास ख्याल रखने की सलाह दी है। अधिकारियों का इशारा पाकिस्तान की तरफ है। 

विज्ञापन


सेना का कहना है कि अधिकारी निजता और गोपनीयता उजागर होने से बचें और किसी भी ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा न बनें जो उनकी विश्वसनीयता खतरे में डाल दे या सेना से संबंधित सूचना लीक हो। 

खुफिया एजेंसी का मानना है कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान की तरफ से सेना की जासूसी की लगातार कोशिश की जा रही है। एजेंसी का मानना है कि अधिकारी ऐसे ही कई व्हाट्सएप के जरिए हनी ट्रैप का शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन


सेना को डर है कि उनके सैन्य अधिकारी किसी संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप का शिकार न हों। इसलिए उनकी हिदायत है कि न तो अधिकारी ही किसी बड़े व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा बनें और न अपने परिवार के किसी सदस्य को इसका शिकार होने दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें