फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला का पाकिस्तानी फैन: पहली पुण्यतिथि पर किया ये एलान; पुलिस न करती गिरफ्तार तो चलती गोलियां

Tue, 30 May 2023 04:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पंजाब प्रांत के पुलिस अधिकारी असलम शाहिद ने  बताया कि आरोपी प्रशंसक मलिक के एक पड़ोसी ने 29 मई को मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि मनाने और हवाई फायरिंग के साथ कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में भारतीय गायक सिद्धू मूसेवाला के एक 15 साल के प्रशंसक को पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रशंसक ने मृतक गायक मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि पर हवाई फायरिंग की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रशंसक ने इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों को आमंत्रित भी किया था।  सिद्धू मूसेवाला के 15 साल के प्रशंसक का नाम शारजील मलिक है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शारजील मलिक ने अपने फेसबुक वॉल पर मूसेवाला का एक पोस्टर अपलोड किया था। इसमें उसने लोगों को लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकारा में अपने आवास पर मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि समारोह आयोजित करने के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही उसने सभी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया था कि दिवंगत पंजाबी गायक को याद करने के लिए और हवाई फायरिंग उसी तरह की जाएगी जैसे वह (मूसेवाला) किया करते थे।

पंजाब प्रांत के पुलिस अधिकारी असलम शाहिद ने  बताया कि आरोपी प्रशंसक मलिक के एक पड़ोसी ने 29 मई को मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि मनाने और हवाई फायरिंग के साथ कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इसे लेकर कार्रवाई की। साथ ही पुलिस ने कार्यक्रम निर्धारित होने से एक दिन पहले रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे यह भी बताया कि हालांकि बाद में लड़के के लिखित रूप से माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय रैपर और गायक सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में छह हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें