फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तानी नेता मौलाना फजल-उर-रहमान का आरोप, बलूचिस्तान में लोगों को गायब कर रहे अधिकारी

Sun, 21 Sep 2025 02:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा

सार

पाकिस्तानी नेता मौलाना फजल-उर-रहमान ने कहा कि बलूचिस्तान में लोग सरकारी अधिकारियों द्वारा जबरन गायब किए जा रहे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील रीड ब्रॉडी ने इसकी जांच और पीड़ितों को न्याय देने की अपील की। 
 
विज्ञापन
मौलाना फजल-उर-रहमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी नेता मौलाना फजल-उर-रहमान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में सरकारी अधिकारी लोगों को गायब और अगवा कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हजारों बलूच युवाओं और कार्यकर्ताओं को जबरन गायब किया गया है। उनके परिवार लगातार प्रदर्शन और हड़ताल कर अपने प्रियजनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआईपी) के नेता मौलाना फजल-उर-रहमान खैबर पख्तूनख्वा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने खुलकर कहा कि पाकिस्तानी 'डीप स्टेट' द्वारा लोगों का अवैध रूप से अपहरण किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Pakistan: क्या पाकिस्तान ने टेक दिए घुटने? कश्मीर विवाद पर कहा- शांति और स्थिरता के लिए भारत से बात को तैयार
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय समूहों ने भी की आलोचना
हालांकि, इस मुद्दे की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने भी आलोचना की है, लेकिन हिंसा लगातार जारी है। अमेरिकी मानवाधिकार वकील और शोधकर्ता रीड ब्रॉडी ने बलूचिस्तान के लोगों का समर्थन किया और अंतरराष्ट्रीय जांच और जवाबदेही की मांग की। 

दुनिया बलूचिस्तान के दुख को अनदेखा नहीं कर सकती: ब्रॉडी
ब्रॉडी ने जिनेवा प्रेस क्लब में आयोजित 7वें बलूचिस्तान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि दुनिया बलूचिस्तान के दुख को अनदेखा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, 'हमें गायब किए जाने, गैरकानूनी हत्याओं और महिला कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की स्वतंत्र जांच के लिए दबाव डालना चाहिए।' उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों से बल के गैरकानूनी प्रयोग को रोकने, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए जेल में बंद लोगों को रिहा करने और प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल करने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन बलूच राष्ट्रीय आंदोलन (बीएनएम) ने किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tik Tok Deal: टिकटॉक के एल्गोरिदम पर होगा अमेरिकी नियंत्रण, बोर्ड की सात में छह सीटें अमेरिकियों के पास होंगी

बेकार नहीं हो सकती सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई
ब्रॉडी ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता बताते हुए कहा, 'सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई लंबी हो सकती है, लेकिन यह कभी बेकार नहीं होती। पीड़ितों की आवाज को समर्थन दें, न्याय की मांग करें और भू-राजनीतिक हितों को मानवाधिकारों पर हावी न होने दें।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें