पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब को तो सब जानते ही हैं, जो अपनी अलग तरह की एंकरिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही अब एक और पाकिस्तानी पत्रकार चर्चा में हैं। यह पत्रकार अपनी लाइव रिपोर्टिंग को लेकर चर्चा में है।
दरअसल यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आई बाढ़ को कवर कर रहे थे। इस दौरान वह बाढ़ के पानी में इतने अंदर चले गए कि सिर्फ उनका मुंह और माइक ही दिखाई दे रहा है। अब इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पत्रकार अजादार हुसैन का यह वीडियो पाकिस्तानी चैनल जीटीवी न्यूज ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है। पत्रकार अजादार हुसैन बता रहे हैं इस पानी से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। साथ ही यह पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है। इलाके को लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानंत्री इमरान खान और पंजाब प्रांत के नेताओं से राहत की मांग की है।