फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील: जेल में दो गुटों के बीच गैंगवार, 57 कैदियों की मौत

Mon, 29 Jul 2019 10:32 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी ब्राजील की एक जेल में फसाद के दौरान कैदियों ने कम से कम 57 अन्य कैदियों की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक जेल में भड़की हिंसा के दौरान 16 लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई वहीं अन्य को गला घोट कर मार दिया गया। 

विज्ञापन


अधिकारी जेल परिसर में प्रवेश न कर सकें इसके लिए कैदियों ने अल्तामिरा जेल के एक हिस्से में आग भी लगा दी। घटना में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार जेल में दो गुटों के बीच विवाद होने से यह हिंसा हुई। घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।

जेल के निदेशक जार्बस वास्कोनसेलोस ने बताया कि इस घटना को लक्ष्य बनाकर अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। इससे यह प्रतीत होता है कि यह दो गिरोहों के बीच का झगड़ा था। एक वीडियो में कैदियों को घटना के बाद खुशी मनाते दिखाया जा रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी ने वीडियो की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


जेल में जिन दो गैंग के बीच लड़ाई हुई है, अधिकारियों ने उनके नाम की अब तक जानकारी नहीं दी है। ब्राजील की जी1 समाचार संस्था के मुताबिक अल्टामीरा की जिस जेल में हिंसा हुई है, वहां 200 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन वहां 311 कैदी थे।

ब्राजील की जेलों में हिंसा की घटनाएं आम हैं। देश की जेलों में करीब सात लाख लोग बंद हैं। ज़्यादातर जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। विरोधी गुटों के बीच जेल में संघर्ष की खबरें लगातार आती रहती हैं। मई महीने में एक ही दिन देश की चार अलग-अलग जेलों में हुए संघर्ष में 40 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें