फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पत्रकार की लाइव रिपोर्टिंग का वीडियो वायरल, चांद नवाब को दे रहा टक्कर   

Tue, 30 Jul 2019 12:41 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pakistani Journalist - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब को तो सब जानते ही हैं, जो अपनी अलग तरह की एंकरिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही  अब एक और पाकिस्तानी पत्रकार चर्चा में हैं। यह पत्रकार अपनी लाइव रिपोर्टिंग को लेकर चर्चा में है। 
विज्ञापन


दरअसल यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आई बाढ़ को कवर कर रहे थे। इस दौरान वह बाढ़ के पानी में इतने अंदर चले गए कि सिर्फ उनका मुंह और माइक ही दिखाई दे रहा है। अब इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

पत्रकार अजादार हुसैन का यह वीडियो पाकिस्तानी चैनल जीटीवी न्यूज ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है।  पत्रकार अजादार हुसैन बता रहे हैं इस पानी से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। साथ ही यह पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है। इलाके को लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानंत्री इमरान खान और पंजाब प्रांत के नेताओं से राहत की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें