फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल को वापस भारत भेजेंगे: कुरैशी

Thu, 07 Mar 2019 01:14 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : डॉन न्यूज
विज्ञापन
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस भारत भेज रहा है और नई दिल्ली के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत को तैयार है। कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों के कूटनीतिक कोशिशों की वजह से तनाव में कमी आई है। 
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा, ‘यह अपने विवादों को खत्म करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। पाकिस्तान भारत के साथ उन सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है जो दोनों देशों के बीच शांति में बाधक हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होता दिख रहा है और यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है। 

पाकिस्तान ने कूटनीतिक प्रयास और बढ़ा दिए हैं और हमने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया है।’ पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था। पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा अपने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को इस्लामाबाद से बुलाए जाने के बाद उठाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें