फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतीय बनकर 300 करोड़ हड़पने वाले पाकिस्तानी को 12 साल कैद, 350 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया

Sun, 20 Feb 2022 04:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया, रावलपिंडी निवासी 33 वर्षीय मुहम्मद अतीक होम हेल्थ केयर कंसल्टिंग कंपनी के इस्लामाबाद कार्यालय में काम करता था।अतीक ने कई फर्जी भारतीय नामों से होम हेल्थ एजेंसियों का काम हासिल किया और उसके फर्जी बिलों पर एजेंसियों ने 300 करोड़ रुपये (4 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहचान के साथ अरबों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले पाकिस्तानी को अमेरिका में 12 साल की कैद के साथ करीब 350 करोड़ रुपये (4.8 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया, रावलपिंडी निवासी 33 वर्षीय मुहम्मद अतीक होम हेल्थ केयर कंसल्टिंग कंपनी के इस्लामाबाद कार्यालय में काम करता था। यह कंपनी इलिनॉइस, इंडियाना, नेवाडा और टेक्सास की 20 होम हेल्थ एजेंसियों के रिकॉर्ड संभालती है। अतीक ने नीलेश पटेल, संजय कपूर, राजेश देसाई जैसे कई फर्जी भारतीय नामों से होम हेल्थ एजेंसियों का काम हासिल किया। उसके फर्जी बिलों पर एजेंसियों ने 300 करोड़ रुपये (4 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया।

न्यायाधीश मनीष शाह ने धोखे से अर्जित करीब 25 करोड़ रुपये ( 34 लाख डॉलर) भी जब्त करने का आदेश दिया। एफबीआई ने बताया, अतीक अमेरिकी बैंक खातों के जरिए रकम पाकिस्तानी बैंकों में खुले अपने बैंक खाते में जमा करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें