फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rare Love Story: पाकिस्तानी जोड़े की अनूठी प्रेम कहानी, सोशल मीडिया में हो रही वायरल

Thu, 27 Oct 2022 01:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों की पहली मुलाकात एक रिक्शा में हुई थी। दोनों एकदूसरे से अनजान थे, इसी मुलाकात में दोनों में झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि आलिया ने रफीक को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद माफीनामे से शुरू हुआ सिलसिला प्यार में बदल गया।

विज्ञापन
पाकिस्तानी युगल आलिया-रफीक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के एक जोड़े की अनूठी प्रेम कहानी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 22 साल की मालकिन आलिया ने 55 साल के नौकर रफीक से शादी कर ली। दरअसल, रफीक के हाथ की बनाई मटन हांडी आलिया को बहुत पसंद आई। 

विज्ञापन


आलिया-रफीक की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रफीक आलिया से 33 साल बड़ा है। दोनों को प्यार हो गया है, क्योंकि कहा जाता है ना कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।

रिक्शा में हुई पहली मुलाकात, फिर हो गया झगड़ा और प्यार
दोनों की पहली मुलाकात एक रिक्शा में हुई थी। दोनों एकदूसरे से अनजान थे, इसी मुलाकात में दोनों में झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि आलिया ने रफीक को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद माफीनामे से शुरू हुआ सिलसिला प्यार में बदल गया। एक बार आलिया ने रफीक को अपने घर बुलाया और उसे घर का काम करने की पेशकश की। रफीक ने आलिया का खानसामा बनना कबूल कर लिया। इसके बाद रफीक ने उसे मटन हांडी बनाकर खिलाई तो उसकी दीवानगी और बढ़ गई। 
विज्ञापन


ऐसे सामने आई दोनों की प्रेम कहानी
पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने आलिया-रफीक की प्रेम कहानी को सोशल मीडिया में साझा किया है। रफीक ने बताया कि उसकी आलिया से मुलाकात एक रिक्शे में हुई थी। आलिया के रिक्शे से उतरने के बाद रफीक ने उसका पीछा किया और वह उसके घर पहुंच गया। मेलजोल का सिलसिला कई दिनों चला और आखिरकार निकाह हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें