फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorism: पाकिस्तानी सेना ने आठ आतंकवादियों को किया ढेर, 2 जवान भी घायल

Sun, 16 Apr 2023 06:26 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का कहना है कि घटना में सेना के दो जवानों की भी जान चली गई है। मृतकों में कुर्रम जिले के रहने वाले लांस नायक शोएब अली (25) और लक्की मरवत जिले के रहने वाले सिपाही रफी उल्लाह (22) शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया है। आईएसपीआर के हवाले से एक पाकिस्तानी अखबार ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के जरमिलन में सुरक्षा अधिकारियों के साथ गोलीबारी हुई। इसमे आठ आतंकवादी मारे गए। 

दो जवान भी घायल

विज्ञापन

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का कहना है कि घटना में सेना के दो जवानों की भी जान चली गई है। मृतकों में कुर्रम जिले के रहने वाले लांस नायक शोएब अली (25) और लक्की मरवत जिले के रहने वाले सिपाही रफी उल्लाह (22) शामिल हैं। आतंकवादी सुरक्षाकर्मियों और निर्दोष व्यक्तियों की हत्या में एक्टिव थे। उनकी बंदूकें और बारूद जब्त कर लिए हैं। 

पहले भी ले चुके हैं एक्शन
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को केपी के बाजौर जिले में आईबीओ के दौरान तीन आतंकवादियों को मारा था। जबकि, सोमवार को केपी के बन्नू जिले में आईबीओ के दौरान भी तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवंबर में बातचीत खत्म होने के बाद से अपने हमलों को तेज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें