फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: क्या इमरान खान को जेल से निकालेंगे ट्रंप; बांग्लादेश पर क्या होगा रुख? पाकिस्तानी मूल के नेता ने बताया

Mon, 18 Nov 2024 08:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पाकिस्तानी मूल के साजिद तरार ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के लिए ट्रंप का चुनकर आना अमेरिका के चुनावी इतिहास में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक दल यह नजरिया बनाने की कोशिश कर रहा है कि इमरान खान के डोनाल्ड ट्रंप से निजी रिश्ते हैं जबकि यह बात बिल्कुल सही नहीं है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक अपने अभियान और टिप्पणियों से यह संकेत दिए हैं कि वह अपने कार्यकाल में भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे और बांग्लादेश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर करीब से निगाह रखेंगे। अब पाकिस्तानी मूल के एक प्रमुख उद्योग नेता ने इस बात की पुष्टि की है। अमेरिका में मुस्लिम फॉर ट्रंप संगठन के प्रमुख साजिद तरार ने यह भी कहा कि ट्रंप के पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के साथ कोई निजी रिश्ते नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मूल के तरार ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के लिए ट्रंप का चुनकर आना अमेरिका के चुनावी इतिहास में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक दल यह नजरिया बनाने की कोशिश कर रहा है कि इमरान खान के डोनाल्ड ट्रंप से निजी रिश्ते हैं जबकि यह बात बिल्कुल सही नहीं है। 

उन्होंने कहा, "यह बात सही है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को व्हाइट हाउस बुलाया था। लेकिन अबकी बात करें तो ट्रंप इमरान खान को जेल से निकलवाने के लिए पाकिस्तान के आंतरिक मुद्दों और इसकी न्यायपालिका में दखल नहीं देंगे। हालांकि, ट्रंप के मन में इमरान खान के लिए एक जगह तो है।" बता दें कि इमरान खान को पिछले साल तोशाखाना भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। तबसे वह अलग-अलग मामलों में जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन


दक्षिण एशिया पर क्या रह सकता है ट्रंप का रुख
तरार ने बांग्लादेश समेत दक्षिण एशिया को लेकर भी ट्रंप के रुख पर बात की। उन्होंने कहा कि ट्रंप जब 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हो  रहे थे, तब मोहम्मद यूनुस जो कि बांग्लादेश की मौजूदा अंतरिम सरकार के सलाहकार हैं, ने खुलकर हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया था। अपने हालिया अमेरिका दौरे के वक्त यूनुस राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से भी मिले थे। 

तरार ने कहा, "मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर ट्रंप बांग्लादेश पर करीब से नजर रखेंगे और इन आरोपों को भी देखेंगे। मेरे हिसाब से ट्रंप इस मुद्दे पर बांग्लादेश से सख्ती से बात करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें