फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट हमले पर पाकिस्तानी क्या कह रहे हैं?

Tue, 26 Feb 2019 09:38 PM IST
Gaurav Pandey बीबीसी हिंदी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का कहना है कि वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भारतीय लड़ाकू विमानों के नियंत्रण रेखा को पार किया, इसकी सूचना पहले पाकिस्तान ने ही दी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा कि भारत के लड़ाकू विमान मुजफ्फराबाद सेक्टर के भीतर तीन से चार किलोमीटर  घुस आए थे लेकिन पाकिस्तान के तत्काल जवाबी कार्रवाई के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। पाकिस्तानी आर्मी के इस ट्वीट के बाद ही भारत में हलचल शुरू हुई। देखते ही देखते भारतीय मीडिया में कहा जाने लगा कि भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा का बदला ले लिया है।

हालांकि भारत की तरफसे आधिकारिक पुष्टि होने में वक्त लगा। भारत सरकार की तरफ से सबसे पहले प्रकाश जावड़ेकर सामने आए और कहा कि वो वायुसेना को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी थी और वायुसेना ने बहादुरी के साथ कर दिखाया।
विज्ञापन


इसके बाद दिन में 11:30 बजे भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि वायु सेना ने बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर ध्वस्त कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान में भी खूब सरगर्मी है। पाकिस्तानी नागरिक सोशल मीडिया पर अपनी एयर फोर्स की तारीफ कर रहे हैं कि तत्काल कार्रवाई के बाद भारत को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा पाकिस्तानी आर्मी और पाकिस्तानी एयरफोर्स

पाकिस्तान में ट्विटर पर बालाकोट, पाकिस्तानी आर्मी और पाकिस्तानी एयरफोर्स ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे हैशटैग बनाकर ट्वीट कर रहे हैं। नय्याब कयानी ने लिखा है, हम सो रहे थे लेकिन हमारे जवान जाग रहे थे, अल्लाह उनका साथ देना।

यासिर मलिक ने ट्वीट किया है कि भारत ने एक बार फिर एलओसी का उल्लंघन किया है और अपनी सेना के एयरक्राफ्ट को सीमा पार भेजा है। लेकिन माशाल्लाह हमारी एयर फोर्स ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और वापस जाने पर मजबूर कर दिया। अरसलन याकूब ने लिखा है, 100 करोड़ हिंदू हम पर हमला करने के लिए तैयार हैं और हम 20 करोड़ पाकिस्तानी बिना किसी चिंता के पीएसएल देख रहे हैं क्योंकि ये जो इतना इत्मिनान हैं उसके पीछे फौजी जवान हैं।

खुर्रम केटीएस नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा है, भारत की तरफ से हवाई हमले की पहली जानकारी भारत के कृषि मंत्री ने दी है, पता करो टमाटर फेंक कर तो नहीं मारे हैं। इस बीच पाकिस्तान के कुछ लोगों ने अपनी सरकार और सेना से भी सवाल पूछे हैं। पाकिस्तान के फवाद जावेद ने पाकिस्तानी आर्मी से सवाल पूछा है कि भारतीय विमान सीमा पार घुसे कैसे? जावेद ने ट्वीट कर पूछा, वे हमारे हवाई क्षेत्र में घुस गए और हमारी सेना ने इन्हें मार नहीं गिराया। अब आप ट्विटर पर केवल फायर कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के साथ हुई सुरक्षा मसले की बैठक और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के आराम करने की तस्वीर को एक साथ ट्वीट किया है।

पाकिस्तान के एक पत्रकार अहमद नूरानी ने लिखा है, कल रात भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो किया मैं उसकी निंदा करता हूं। वैसे तो मैं युद्ध के खिलाफ हूं लेकिन मुझे पाक सेना पर पूरा भरोसा है कि वह भारत की कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देंगे। यह पाकिस्तान की इज्जत का सवाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें