फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद ने भारत-अमेरिका के खिलाफ उगला जहर

Wed, 06 Jul 2016 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने ईद-उल-फितर की नमाज के बाद एकबार फिर उन्माद फैलाने की कोशिश की। हाफिज सईद ने नमाज के बाद कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत और अमेरिका समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। हाफिज सईद ने आरोप लगाया कि भारत और अमेरिका मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़े युद्ध की तैयारी में है।
विज्ञापन


गद्दाफी स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद ने मुस्लिमों से एकजुट होने को कहा ताकि ‘काफिरों के नापाक इरादों को नाकाम किया जा सके।’ सईद ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय ताकतें एकजुट होकर पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ साजिश रच रही हैं।
 

इस्लामिक यूनियन की नींव रखेगा हाफिज सईद

- फोटो : getty images
सईद ने कहा, ‘भारत और अमेरिका, पाकिस्तान के खिलाफ समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं और एक बड़े युद्ध की तैयारियां की जा रही है।’ सईद ने आरोप लगाया, ‘ड्रोन भारतीय हवाई अड्डों पर खडे हैं और हमारे शासक विपक्ष से झगडा करने में व्यस्त हैं।’

सईद ने कहा, ‘यह सीधे तौर से वरदान है कि पाकिस्तान और सउदी अरब की अमेरिका से दूरी बढ़ रही है। इससे इस्लामिक यूनियन की नींव रखी जाएगी।’ सईद ने सउदी अरब में आतंकवादी हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि मुस्लिम जगत को अस्थिर करने में विदेशी हाथों की मिलीभगत है।
 
विज्ञापन

सईद के सिर पर अमेरिका ने रखा है एक करोड़ डॉलर का इनाम

- फोटो : Reuters
भारत 2008 के मुबई आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए सईद को न्याय की जद में लाने के लिए बार बार पाकिस्तान से कहता रहा है। वह अक्सर भारत विरोधी रैलियों को संबोधित करता रहा है। इस्लामाबाद का कहना है कि उसके पास सईद के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

मुंबई आतंकी हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे। सईद के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें