फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के दो राजनयिक अफगानिस्तान में लापता

Mon, 19 Jun 2017 05:59 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित उसके वाणिज्यिक दूतावास के दो अधिकारी लापता हैं। वे सड़क के रास्त अपने गृह देश लौट रहे थे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि जलालाबाद स्थित हमारे कांस्यूलेट जनरल के दो अधिकारी 16 जून 2017 से लापता हैं। वे सड़क के रास्ते पाकिस्तान आ रहे थे। पाकिस्तान ने उनकी तलाशी के लिए अफगान सरकार से आग्रह किया है। अफगान अधिकारियों ने अपने सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जकारिया ने कहा कि हम लगातार अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसके लिए तालिबान और आईएस आतंकियों पर शक जताया है। जलालाबाद पाकिस्तान से सटा है और यहां आतंकी वारदातें होते रहते हैं। अफगानिस्तान ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें