फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने दिया टीम को जीत का तोहफा, कराएगी उमरा

Sun, 18 Jun 2017 11:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
क्रिकेट में भारत पर जीत के बाद जोश में पाक आर्मी, क्रिकेटरों के लिए उमरा की घोषणा - फोटो : Twitter
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से बुरी तरह से पराजित कर दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बड़ी जीत के बाद जोश में आई पाक सेना ने पाक क्रिकेट टीम के साथ ही पूरे पाकिस्तान को बधाई दी है, साथ ही सभी क्रिकेटरों के लिए उमरा की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पाक के सीजेसीएससी जनरल जुबैर महमूद हयात ने ट्विटर पर पाकिस्तानी टीम को ऐतिहासिल जीत की बधाई दी है। साथ ही बताया कि पाक नेवी चीफ और पाक एयरफोर्स चीफ ने भी पूरे पाक को बधाई दी है।  CJCSC Gen Zubair Mahmood Hayat congrats Team and the nation on historic victory.
Air and Naval Chiefs congrats Team and the nation. — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) June 18, 2017

पाक चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यानि पाक सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा ने जीत पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक जीत पर सभी क्रिकेटरों के लिए उमरा की घोषणा की है। साथ ही उसे भारत से जोड़ते हुए ट्वीट किया गया है कि टीम वर्क को कोई नहीं हरा सकता। पाकिस्तान हर खतरे के खिलाफ एक टीम की तरह ही है। पाक आर्मी चीफ के इस बयान के बाद ट्विटर पर पाकिस्तानी टीम ट्रेंड करने लगी। 
विज्ञापन
COAS congrats Team Pakistan & nation. Announces Umrah for team.
"Nothing beats 'Team Work', Pakistan is a team against every threat" COAS. — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) June 18, 2017

बता दें कि उमरा एक तरह की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को देखने की ट्रिप की तरह होती है। जो मक्का समेत सऊदी में पवित्र मुस्लिम धार्मिक स्थानों के दर्शन कराती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें